अर्चना ने सीएम को दिए शिकायती पत्र में अपर सांख्यिकी अधिकारी शक्तिपाल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि शक्तिपाल 2003 से इलाहाबाद में तैनात है। धन-बल की बदौलत वह इलाहाबाद के ही विभिन्न कार्यालयों में अपना तबादला कराकर एक ही जिले में टिका है।
अर्चना ने आरोप लगाया है कि शक्तिपाल इलाहाबाद में अपने आवास सहित कई निजी कोचिंग संस्थानों में पढ़ाता भी है। अर्चना ने आरोप लगाया है कि अर्थ एवं सांख्यिकी विभाग में मनमाने तरीके से तबादले किए जा रहे हैं। इलाहाबाद व अन्य जिलों में पहले से तैनात कर्मचारियों का तबादला न करके बाद में आए कर्मचारियों का तबादला किया जा रहा है।
12 साल बाद जब साथ आए तो कर दिया तबादला
अर्चना के मुताबिक वह 12 साल से अपने पति सुधीर से दूर थीं। उनके पति वर्ष 2006 से सीआरपीएफ में तैनात हैं। अब तक की सेवा में वे आसाम, नागालैंड, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़ व पश्चिम बंगाल में तैनात रहे। पति-पत्नी की एक स्थान पर ही तैनाती के शासनादेश के तहत उन्होंने विभाग में आवेदन किया था। इसके बाद सुधीर का तबादला इलाहाबाद किया गया था।
बकौल अर्चना, उनके पांच साल का बेटा है जो उच्च रक्तचाप से पीड़ित हैं और पीजीआई से उसका इलाज चल रहा है। परिवार में कोई बच्चे की देखभाल और उनका ख्याल रखने वाला नहीं है। 12 साल में पति के साथ रहने का मौका मिला तो विभाग ने उनका तबादला कानपुर कर दिया।