फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दहकते अंगारों पर चल कर करबला के शहीदों को दिया पुरसा

विज्ञापन
आग पर मातम करते अकीदतमंद।
विज्ञापन
लखनऊ। या हुसैन, या हुसैन की सदाओं के बीच बच्चे, बूढ़े और नौजवानों ने दहकते अंगारों पर चलकर हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों को नजराना-ए-अकीदत पेश किया। करबला के शहीदों के गम डूबे अजादार दहकते अंगारों पर ऐसे चल रहे थे, मानों फूल पर चल रहे हों।
विज्ञापन


अंजुमन-ए-सोगवार-ए-हुसैन की ओर से बुधवार को आसिफी इमामबाड़े में आग पर मातम किया गया। अंजुमन के सचिव सैयद आसिम नदीम रिजवी ने बताया कि करबला का मंजर याद कर अजादारों ने दहकतों अंगारों पर चलते हुए शहीदों को पुरसा दिया। उधर, अंजुमन नय्यरुल इस्लाम की ओर से हुसैनाबाद स्थित कर्बला मलका जहां में हजरत अली असगर के गहवारे की जियारत कराई गई। करबला के शहीदों के गम में महिलाओं और बच्चों ने हजरत अली असगर की निशानी झूला (गहवारा) का बोसा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें