लखनऊ में विशेष अरदास का आयोजन किया गया।
लखनऊ। गुरुद्वारा आलमबाग में बुधवार को भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष अरदास हुई। राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सरदार सतनाम सिंह संधू की ओर से आयोजित अरदास में देश की उन्नति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इस मौके पर महापौर सुषमा खर्कवाल, राजू गांधी, गिरीश मिश्रा, प्रधान निरमल सिंह, महासचिव रतपाल सिंह गोल्डी, हरजीत सिंह और लखनऊ गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।