फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चौपाल में महापौर के सामने रखीं सफाई और गृहकर की समस्याएं

विज्ञापन
कुंडरी रकाबगंज वार्ड में आयोजित चौपाल में जन समस्याएं सुनती महापौर सुषमा खर्कवाल।
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महापौर की ओर से तिलकनगर कुंडरी रकाबगंज और ऐशबाग वार्ड में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इनमें लोगों ने सफाई, सीवर, कूड़ा कलेक्शन और गृहकर आदि की समस्याएं महापौर के सामने रखीं। महापौर ने समस्याओं के निदान का वादा किया।
विज्ञापन

तिलकनगर कुंडरी रकाबगंज वार्ड में ब्रह्मकुमारी आश्रम के सामने पार्षद कार्यालय में चौपाल आयोजित हुई। इसमें क्षेत्रीय पार्षद राजीव बाजपेई भी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने गृहकर निर्धारण में मानमानी, सीवर चोक, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की खराब व्यवस्था और नालियों की नियमित सफाई न होने का मुद्दा उठाया। लोगों ने ऐशबाग धोबी घाट से ब्रह्मकुमारी आश्रम तक निर्माणाधीन नाले का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने की मांग रखी। इस पर महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को नाले के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इसे जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। ऐशबाग वार्ड में सेंट्रल पार्क, पीली कॉलोनी में चौपाल लगाई गई। यहां पर भी लोगों ने सीवर, सफाई, गृहकर और पेयजल आपूर्ति में सुधार का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें