फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महंगा हुआ जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाना महंगा हो गया है। शासन ने इसकी फीस ढाई गुना बढ़ा दी है। पहले 20 रुपये फीस थी, जिसे अब 50 रुपये कर दिया गया है। हालांकि, जन्म-मृत्यु के 21 दिन के भीतर प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहले की तरह कोई फीस नहीं लगेगी। एक वर्ष बाद प्रमाणपत्र बनवाने के लिए 100 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

दस साल से केंद्र सरकार के एकीकृत पोर्टल के जरिये देशभर में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं। करीब एक साल पहले इसमें बदलाव किए गए। इसके तहत जन्म-मृत्यु के 21 दिन तक प्रमाणपत्र बनवाना निशुल्क था। इसके बाद प्रमाणपत्र बनवाने का शुल्क 20 रुपये रखा गया, जिसे अब 50 रुपये कर दिया है। यह बढ़ोतरी 19 जून को जारी शासनादेश के आधार पर की गई है। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के पंजीयक मुख्य चिकित्साधिकारी होते हैं। शासन ने उन्हें आदेश भेजा है। इसके बाद वहां से आदेश नगर निगम भेज दिया गया है।

300 प्रमाणपत्र हैं लंबित
नगर निगम सिर्फ 21 दिन तक ही जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बना सकता है। इसके बाद प्रमाणपत्र को स्वीकृति सीएमओ देते हैं। नगर निगम आवेदन उनके पास भेजता है। वहां से मंजूरी के बाद प्रमाणपत्र जारी होता है। सीएमओ के यहां से मंजूरी बहुत देरी से दी जा रही है। करीब 300 प्रमाणपत्र महीनों से सीएमओ के यहां लंबित हैं। उधर, लोग प्रमाणपत्र के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें