फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिलाओं व भीमराव आंबेडकर पर की आपत्तिजनक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हाईकोर्ट की अधिवक्ता ने एक वकील पर महिलाओं को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगाया है। विभूतिखंड पुलिस ने सोमवार को आरोपी वकील पर आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

उधर, इटौंजा थाने में आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष सुशील कुमार ने एक युवक के खिलाफ डॉ. भीमराव आंबेडकर पर अपात्तिजनक पोस्ट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला अधिवक्ता के मुताबिक फेसबुक पर उन्हें वकील शिव प्रकाश सिंह की पोस्ट दिखी। इसमें महिला अधिवक्ताओं को लेकर अपमानजनक टिप्पणी थी। आरोप है कि खुद को सपा का सदस्य बताने वाला शिव प्रकाश पहले भी भाजपा नेताओं और हिंदू धर्म को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट कर चुका है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक तफ्तीश की जा रही है।

उधर, बख्शी का तालाब के शिवपुरी वीरमपुर निवासी आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष सुशील कुमार का आरोप है कि इटौंजा के दुघरा निवासी करन राजपूत ने इंस्टाग्राम आईडी से बाबा साहब के लिए आपत्तिजनक पोस्ट किए। इससे समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इंस्पेक्टर मार्कंडेय यादव के मुताबिक शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। दरोगा नरेंद्र कुमार भारती जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें