फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण के गवाह बनेंगे बनारसी

Mon, 19 May 2014 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में होने वाले मोदी के ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए स्पेशल ट्रेन की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 मई को संभावित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वालों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने वाराणसी से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है।

यह ट्रेन सोमवार शाम को वाराणसी कैंट स्टेशन से दिल्ली रवाना होगी।

मोदी को काशी में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद बनारस से अधिक से अधिक संख्या में लोग दिल्ली जाने की तैयारी में है।

चलाई जाएंगी ट्रेनें

हर कोई 21 मई को संभावित शपथ ग्रहण समारोह का साक्षी बनना चाहता है।

इसके लिए शिवगंगा एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों में करीब 150 से अधिक वेटिंग चल रही है।

मोदी की संसदीय सीट से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए रेलवे ने सोमवार को विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
 
सोमवार को शाम 6:15 बजे कैंट रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाली 04203 वाराणसी दिल्ली स्पेशल ट्रेन में 15 कोच हैं।
विज्ञापन

होगी अधिक भीड़

ट्रेनों में एसी फर्स्ट और सेकेंड के एक-एक और एसी थर्ड के तीन कोच, स्लीपर के छह, एक एसएलआर कोच और तीन कोच सामान्य श्रेणी के लगाए गए हैं।

कैंट रेलवे स्टेशन के प्रबंधक एके पांडेय का कहना है कि शपथ ग्रहण में जाने वालों की भीड़ को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

वाराणसी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम 6:15 बजे रवाना होकर लखनऊ के रास्ते सुबह 9:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें