लखनऊ। लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान व लायंस क्लब की ओर से बृहस्पतिवार को संस्थान के सभागार में टीबी के दस रोगियों को एक माह का पोषक आहार दिया गया। निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने बताया कि क्षय रोग के मरीज के साथ कैसा व्यवहार होना चाहिए और उन्हें पोषक आहार में क्या लेना चाहिए। पल्मोनरी विभाग के अध्यक्ष प्रो. अजय कुमार वर्मा और लायंस क्लब एक परिवार की अध्यक्ष लायन मधु श्रीवास्तव, सेक्रेटरी लायन दीप्ति कटियार आदि मौजूद रहे।