फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली

विज्ञापन
50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली।
विज्ञापन
लखनऊ। प्रधानमंत्री ने हमेशा महिलाओं को प्राथमिकता दी है। उन्होंने महिलाओं और बच्चों में एनीमिया से बचाव, टीबी उन्मूलन व जीवन के हर पहलू में खुशियां लाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। मुख्यमंत्री योगी के महिला सशक्तीकरण से प्रदेश में महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा दोनों प्राप्त हुआ। यही वजह है कि आज प्रदेश में बड़ी संख्या में बेटियां पुलिस विभाग में शामिल होकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रही हैं। ये बातें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहीं।
विज्ञापन

वह सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग और रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से आईएमए भवन में हुए आयोजन में मौजूद रहे। इस मौके पर 50 टीबी मरीज को गोद लेकर उन्हें पोषण पोटली वितरित की गई। कहा कि टीबी अभिशाप है, लेकिन राज्य सरकार इसे समाप्त करने के लिए बड़े पैमाने पर मरीजों की पहचान करा रही है। राज्यपाल ने टीबी मरीजों को गोद लेने का अभियान शुरू किया। इसका उद्देश्य है कि हर मरीज को समय से दवा, पोषण और निक्षय पोषण योजना का लाभ समय से मिल सके।
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. गीतांजलि ने किशोरियों के स्वास्थ्य और माहवारी स्वच्छता पर जानकारी दी। डॉ. फातिमा शिबा ने एनीमिया के कारणों एवं निवारण पर प्रकाश डाला। वहीं, डॉ. निरूपमा सिंह ने महिलाओं में अस्थि रोग की रोकथाम पर चर्चा की। इस मौके पर रेडक्रॉस की ओर स्वास्थ्य विभाग को व्हील चेयर एवं फोल्डिंग स्ट्रेचर प्रदान किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. पिंकी जोवेल, डीजी परिवार कल्याण डॉ. पवन सिंह अरुण, अपर निदेशक मंडल डॉ. जीपी गुप्ता, सीएमओ डॉ. एनबी सिंह, बलरामपुर की निदेशक डॉ. कविता आर्या, सिविल की निदेशक डॉ. कजली गुप्ता, डॉ. सविता गुप्ता, डॉ. सरिता सिंह, आईएमए अध्यक्ष डॉ. एमएस सिद्दीकी, डीटीओ डॉ. एके सिंघल, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, योगेश रघुवंशी, डीपीएम सतीश यादव आदि रहे।
-
दस साल की बच्ची के टीबी से ग्रस्त होने पर चिंता जताई
डिप्टी सीएम ने 10 साल की बच्ची के टीबी पीड़ित होने पर चिंता जताई। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि बच्ची के इलाके में स्वच्छता की जांच कर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करें।

50 टीबी मरीजों को बांटी पोषण पोटली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें