लखनऊ में खाना खाने के बाद 19 नर्सिंग छात्राएं बीमार हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही खाना और पानी के नमूने जांच को भेजे गए। अब छात्राओं की हालत सामान्य बताई जा रही है।
राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं सोमवार दोपहर खाना खाने के बाद अचानक बीमार हो गईं। उल्टी, दस्त से पीड़ित छात्राओं में से सात को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब इनकी हालत सामान्य है। फूड प्वॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
मैक्स अस्पताल परिसर में संचालित सहारा नर्सिंग कॉलेज की 26 छात्राएं बीमार हुई थीं। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि छात्राओं ने अस्पताल में मौजूद 200 से अधिक लोगों के साथ खाना खाया था। इनमें से 19 की तबीयत खराब हुई, इनका ओपीडी में इलाज किया गया। इनमें से सात छात्राओं को डिहाइड्रेशन के कारण भर्ती करना पड़ा।
सहारा नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य रोजिली निर्मल ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए खाना और पानी के सैंपल जांच को भेजे हैं। फिलहाल सभी छात्राओं की तबीयत सामान्य है।