फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएचसी परिसर में नर्स के बेटे ने की आत्महत्या

विज्ञापन
सीएचसी परिसर में नर्स के बेटे ने की आत्महत्या
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रहने वाली नर्स उषा के बेटे मनीष पाल (27) ने शनिवार रात कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह हो सकती है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन

मूलरूप से हरदोई के मछरेहटा निवासी उषा सीएचसी में नर्स हैं। वह परिसर स्थित क्वार्टर में बहू कोमल व ढाई साल की पोती के साथ रहती हैं। मृतक के बहनोई सर्वेश पाल के मुताबिक, मनीष गाड़ी चलाता था। नशे की लत के चलते वह तीन महीने से कोई काम नहीं कर रहा था। शनिवार रात पत्नी से कहासुनी के बाद उसने परिजनों को कमरे से बाहर कर दरवाजा बंद कर लिया। परिजन दूसरे कमरे में चले गए। देर रात मनीष ने कमरे में लगे पंखे से तौलिये के सहारे फंदा लगा लिया। रविवार सुबह परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा तो मनीष का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें