फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के घर के बाहर स्टाफ नर्सों का हंगामा, थाने लेकर गई पुलिस

Thu, 19 Sep 2019 12:30 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घर के बाहर प्रदर्शन करते संविदा कर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोमतीनगर के विशालखंड स्थित स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह से मुलाकात करने आईं पचास से अधिक आउट सोर्सिंग स्टाफ नर्सों का गोमतीनगर पुलिस ने धारा 151 में चालान कर दिया। इससे नाराज स्टाफ नर्सों ने थाने पर धरना-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पीड़िताओं ने बताया कि 17 महीने पहले अवनी परिधी कंपनी के मालिक अज्ञात मिश्रा नाम के व्यक्ति ने उन्हें नौकरी पर रखा था। बतौर सैलरी उन्हें 17,300 रुपये प्रतिमाह दिया जाता था।

कई जिलों की सीएचसी में तैनात किया गया था, लेकिन बिना कोई कारण बताए उन्हें बाहर कर दिया गया। बात करने पर अज्ञात मिश्रा ने उन्हें स्वास्थ्य मंत्री से मिलाने की बात कहकर उनके आवास पर बुलाया था। 
विज्ञापन


बुधवार को यहां पहुंचते ही पुलिस ने उन्हें स्वास्थ्य विभाग के निदेशक से मिलने की बात की और थाने ले जाकर चालान कर दिया। इंस्पेक्टर अमित कुमार दुबे ने बताया कि ये महिलाएं बिना किसी अनुमति के स्वास्थ्य मंत्री के निजी मकान पर प्रदर्शन कर रही थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें