फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो मोदी की कैबिनेट में होंगे यूपी के दस मंत्री

Sat, 08 Nov 2014 01:17 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश की भागीदारी बढ़ सकती है। चर्चा है कि फतेहपुर से सांसद साध्वी निरंजन ज्योति भी केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में जगह पा सकती है।
विज्ञापन


साध्वी व परिकर के मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद मोदी के मंत्रियों में 10 मंत्री यूपी के कोटे के हो जाएंगे। अभी यह संख्या आठ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जोड़ लें तो यह संख्या नौ हो जाती है।

उस स्थिति में विस्तार के बाद यह आंकड़ा 11 तक पहुंच जाएगा। अभी तक यूपी के कोटे से जो मंत्री हैं उनमें राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र, उमा भारती व मेनका गांधी कैबिनेट, पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह व संतोष गंगवार स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री हैं। मनोज सिन्हा व डॉ. संजीव बालियान राज्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछड़ा समीकरण पर ध्यान

मोदी के मंत्रिमंडल में यूपी से शामिल सदस्यों के सामाजिक पृष्ठभूमि पर नजर डालें तो पांच अगड़े और तीन पिछड़े वर्ग के हैं। कैबिनेट मंत्रियों में राजनाथ सिंह क्षत्रिय, कलराज मिश्र व मेनका गांधी ब्राह्मण तो उमा भारती पिछड़ी जाति (लोध) हैं।

मनोज सिन्हा भूमिहार व वीके सिंह क्षत्रिय हैं तो संतोष गंगवार पिछड़ी जाति(कुर्मी) है और डॉ. बालियान जाट।

साध्वी निरंजन को शामिल कर लिया जाता है तो मोदी के मंत्रिमंडल में पिछड़ी जातियों में लगभग 10 प्रतिशत कहार, कश्यप, निषाद, मल्लाह, केवट, धीमर, बाथम व मांझी को भी प्रतिनिधित्व मिल जाएगा।

जाहिर है कि भाजपा के रणनीतिकार विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर पिछड़ी जातियों को भाजपा के साथ लामबंद करना चाहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें