फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पर मेहरबान तो काशी से निराश हुए पर्यटक

Thu, 20 Aug 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने बुधवार को विधानसभा में दावा किया कि प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। विदेशी पर्यटकों के मामले में यूपी देश में तीसरे तथा देशी पर्यटकों के मामले में दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन


बसपा के डॉ. धर्मपाल सिंह के सवाल और अनुपूरक सवालों के जवाब में पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि 18 जुलाई 2014 के शासनादेश के जरिये प्रदेश में हेरिटेज पर्यटन नीति लागू की गई है। इसमें हेरिटेज होटलों के लिए रियायतों का प्रावधान किया गया है।

डॉ. धर्मपाल सिंह का कहना था कि सुविधाएं न होने की वजह से आगरा व वाराणसी आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या घट रही है। पर्यटकों को सुविधाओं के मामले में यूपी आठवें नंबर पर है। रात्रि विश्राम की बेहतर व्यवस्था नहीं है जिससे प्रदेश को राजस्व व रोजगार का फायदा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि सरकार हेरिटेज परिसंपत्तियों को होटल में बदलने की दिशा में क्या कर रही है? पर्यटन मंत्री ने कहा कि आगरा में मुगल म्यूजियम की स्थापना की जा रही है। जहां तक पर्यटकों की संख्या का सवाल है तो आगरा व वाराणसी में 33 हजार ज्यादा पर्यटक आए हैं।
विज्ञापन

आगरा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए हरी झंडी नहीं दे रहा केंद्र

आगरा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर पूछे गए सवाल पर ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि इसके लिए आगरा के पास स्थान तय करके केंद्र सरकार को सूचित कर दिया गया।

वायुसेना ने इस पर आपत्ति लगा दी। कुशीनगर में भी मदद नहीं की। आगरा में भी मंजूरी नहीं दे रहे हैं।

भाजपा के धर्मपाल सिंह ने महाभारत परिपथ की तर्ज पर पांचाल परिपथ बनाने के प्रस्ताव पर सवाल किया तो पर्यटन मंत्री ने कहा कि 2013-14 से 2015-16 तक के लिए जो केंद्रांश मिलना था, वह नहीं मिला। कई जिलों में पर्यटन विकास की योजना बनी थी लेकिन केंद्र ने पैसा ही नहीं दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें