फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पांच लाख के पार हुई मरीजों की संख्या, 2112 नए कोरोना पॉजिटिव

Tue, 10 Nov 2020 07:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
covid 19 test - फोटो : iStock
विज्ञापन
यूपी में मंगलवार को 2112 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसी के साथ अब तक कुल मरीजों की संख्या 501427 हो गई है।  इनमें से कुल 471204 लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं। वर्तमान में मरीजों के ठीक होने की दर लगभग 94 प्रतिशत है। इस समय प्रदेश में 22846 एक्टिव मरीज हैं। एक्टिव मरीजों में से 10019 होम आइसोलेशन में हैं।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य आलोक कुमार ने बताया कि सोमवार को 149213 नमूनों की जांच की गई। इनमें 72818 आरटीपीसीआर, 1559 ट्रनाट और 74836 एंटीजन टेस्ट हैं। प्रदेश में अब तक 16377058 नमूनों की जांच की चुकी है। उन्होंने बताया कि ई-संजीवनी पोर्टल से उतर प्रदेश की जनता लगातार इलाज के लिए सलाह ले रही है। तमिलनाडु के बाद यूपी दूसरा राज्य हैं, जहां ई-संजीवनी पोर्टल से परामर्श लिया जा रहा है। ई संजीवनी पोर्टल पर रविवार को छोडक़र सुबह नौ से पांच बजे तक डॉक्टर से संपर्क किया जा सकता है। लगभग तीन हजार लोग रोज फोन के माध्यम से सलाह ले रहे हैं। इनमें भी महिलाओं की संख्या सबसे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें