फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: तिहरे हत्याकांड के आरोपी पिता-पुत्र पर लगा रासुका, जमीन विवाद में तीन लोगों को गोलियों से भून दिया था

Sat, 14 Dec 2024 09:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में तिहरे हत्याकांड के आरोपी पिता-पुत्र पर रासुका की कार्रवाई की गई है। इन्होंने जमीन विवाद में तीन लोगों को गोलियों से भून दिया था। 
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में मलिहाबाद के रहमतनगर में हुए तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी सिराज अहमद उर्फ लल्लन खां और उसके बेटे फराज पर रासुका लगाया गया है। यह कार्रवाई मलिहाबाद पुलिस की प्रभावी पैरवी का नतीजा है। आरोपियों ने जमीन के विवाद में तीन लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन


एडीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि फरवरी में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस यूपी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर चुकी है। दोनों के खिलाफ हत्या, लूट, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 20 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों की अपराध से अर्जित 34 करोड़ रुपये की संपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की जा चुकी है। अब इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की है।

संपत्ति के विवाद में घर में घुसकर अंजाम दी थी वारदात

मलिहाबाद के रहमतनगर में एक फरवरी की दोपहर हिस्ट्रीशीटर सिराज खां उर्फ लल्लन ने बेटे फराज, अशर्फीलाल और फुरकान के साथ मिलकर रिश्तेदार फरीद अहमद के घर पर धावा बोला था। संपत्ति को लेकर पनपे विवाद में सिराज ने भतीजी फरहीन, उसके बेटे हंजला और रिश्तेदार मुनीर अहमद की गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर चुकी है। सभी आरोपी जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें