फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनपीएस घोटाला : चार माह बाद भी 120 कर्मियों को नहीं मिला पैसा

Thu, 21 Sep 2023 09:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तूल पकड़ रहा है मामला, लेखाकार के खिलाफ कार्रवाई की उठाई जा रही मांग
विज्ञापन

सफाई मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। करीब चार माह पहले नगर पालिका परिषद रायबरेली में हुआ न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) घोटाला सुर्खियों में बना हुआ है। 120 कर्मचारियों के खाते में पैसा वापस न आने पर अखिल भारतीय मजदूर संघ ने सख्त नाराजगी जताई है। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कर्मचारियों का पैसा वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस घोटाले) में कर्मचारियों के खाते से 12 लाख 45 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। इस मामले में पालिका में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर विक्रम शर्मा के खिलाफ सदर कोतवाली में 17 अप्रैल 2023 को धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया था। कंप्यूटर ऑपरेटर को निलंबित कर दिया गया था। पुलिस ने उसे जेल भी भेजा था। बीते दिन बोर्ड की बैठक में सभासदों ने एनपीएस घोटाले का मामला उठाया था। इसके बाद से यह प्रकरण सुर्खियों में है। सभासदों ने तो घोटाले के लिए लेखाकार गिरीश बहादुर सिंह जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश बाल्मीकि ने बताया कि करीब 120 कर्मचारियों के खाते से पैसा निकाला गया था। चार माह का समय बीत चुका है, लेकिन कर्मचारियों के खाते में पैसा वापस नहीं कराया गया है। पालिका के लेखा विभाग की तरफ से यह घोटाला किया गया है। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दोषियों पर कार्रवाई और कर्मचारियों का पैसा वापस दिलाने की मांग की गई है।
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच
एनपीएस घोटाले की एफआईआर सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। प्रकरण की जांच पुलिस की तरफ से की जा रही है। बोर्ड की बैठक में यह मुद्दा उठा था। जल्द कर्मचारियों को उनके खाते में पैसा वापस कराया जाएगा। -स्वर्ण सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद रायबरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें