युवा महोत्सव के तहत होने वाली प्रतियोगिताओं के प्रारम्भिक चरण की जगह
बदल दी गई है।
भातखण्डे संगीत समविश्वविद्यालय की जगह अब अमीनाबाद के
गंगाप्रसाद मेमोरियल सभागार में आयोजन होगा।
आयोजक मयंक रंजन ने बताया कि
गायन, वादन व नृत्य सहित विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं 16 से 22
नवंबर तक होंगी, जिसमें पोस्टकार्ड डिजाइन की वर्कशॉप भी शामिल है।
जानकारी
के लिए हेल्पलाइन नंबर 9415424163 व 7388325126 पर सम्पर्क किया जा सकता
है।