वोटर लिस्ट संशोधन का काम अब 25 नवंबर तक चलेगा। यह जानकारी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने दी।
उन्होंने बताया कि एक जनवरी
2014 को जिनकी उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक हो जाएगी उनका नाम मतदाता सूची
में जोड़ने का काम इन दिनों चल रहा है।
पहले यह अभियान 15 नवंबर तक के लिए
बढ़ाया गया था। एक बार फिर इसे 10 दिन बढ़ाते हुए 25 नवंबर तक के लिए
पुनरीक्षण अभियान कर दिया गया है।
पढ़ें-
'पैसे लेकर बेचा अपना वोट, तो होगी FIR'
वहीं,
विधान परिषद की पांच स्नातक व छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वोटर
लिस्ट संशोधन का काम भी 25 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
स्नातक
निर्वाचन में लखनऊ, वाराणसी, इलाहाबाद-झांसी, आगरा व मेरठ सीटें शामिल हैं।
शिक्षक निर्वाचन सीटों में लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, आगरा, गोरखपुर-फैजाबाद व
बरेली-मुरादाबाद सीटों के लिए मतदाता सूची संशोधित करने का काम चल रहा है।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...