फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब 11 तक भर सकेंगे मदरसा परीक्षाओं के ऑनलाइन फाॅर्म

Thu, 09 Jan 2025 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी), आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन फाॅर्म अब 11 जनवरी तक भरे जा सकेंगे। मदरसा बोर्ड ने आवेदन पत्र भरने की सुस्त रफ्तार को देखते हुए फॉर्म भरने और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि में इजाफा कर दिया है। बोर्ड की परीक्षाओं का शुल्क 9 जनवरी तक जमा किया सकेगा। गत वर्ष की तुलना में इस बार आधे फाॅर्म ही भरे जा सके हैं।
विज्ञापन


मदरसा शिक्षा परिषद की वर्ष 2025 की परीक्षा के आवेदन पत्र मदरसा बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन भरवाने की प्रक्रिया 13 दिसंबर से शुरू हुई थी। आवेदन शुल्क जमा करने और ऑनलाइन फाॅर्म भरने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए शुल्क चालान जमा करने की तिथि 4 जनवरी और आवेदन फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि 6 जनवरी की गई। प्रदेश भर से मात्र 75 हजार ही फाॅर्म भरे गए, जबकि बीते साल 1,40,000 से ज्यादा फाॅर्म मदरसा बोर्ड को प्राप्त हुए थे। मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों की कम संख्या को देखते हुए परीक्षा शुल्क चालान जमा करने की तिथि 9 जनवरी और आवेदन फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि 11 जनवरी की गई है।

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें