फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब पुरनिया, एचएएल, हुसैनगंज, इंद्रलोक में सही होंगे गलत बिजली बिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं को तेजी से निस्तारित करने के लिए वर्टिकल सिस्टम के तहत चार नए कार्यालय खोले जा रहे हैं। ये कार्यालय पुरनिया, एचएएल, कॉल सेंटर हुसैनगंज और इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी में बनाए जाएंगे। यहां उपभोक्ताओं के गलत बिलों को सही करने, खराब मीटर बदलने और नए बिजली कनेक्शन जारी करने का काम एक ही जगह होगा।



मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (वाणिज्य) योगेश कुमार ने बीते बृहस्पतिवार को प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। उनके साथ जोनल मुख्य अभियंता महफूल आलम, रवि अग्रवाल, वीपी सिंह और सुशील गर्ग मौजूद रहे। अधिकारियों ने 10 दिन के भीतर कार्यालय शुरू करने का वादा किया है। निदेशक के अनुसार, सभी कार्यालय प्रत्येक जोन के मध्य क्षेत्र में स्थित हैं, ताकि उपभोक्ताओं और आवेदकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन








एक कार्यालय में तीन प्रमुख कार्य

वर्टिकल सिस्टम के तहत हर कार्यालय में ये तीन प्रमुख कार्य होंगे। गलत बिजली बिलों का सुधार, खराब या क्षतिग्रस्त मीटरों का प्रतिस्थापन, नए बिजली कनेक्शन जारी करना। इन कार्यों के लिए अलग-अलग अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) तैनात किए जाएंगे। साथ ही, सहायक अभियंता, अवर अभियंता और अन्य कर्मचारी भी नियुक्त होंगे, ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।







क्षेत्रवार कार्यालय और उनके अंतर्गत आने वाले इलाके





इंद्रलोक हाइडिल कॉलोनी :

अमौसी जोन के निगोहां, मोहनलालगंज, अमेठी, गोसाईगंज, उतरेठिया, तेलीबाग, साउथ सिटी, वृंदावन, आशियाना, रजनीखंड, एलडीए कानपुर रोड, सरोजनीनगर, नादरगंज, बंथरा, दुबग्गा, मोहान रोड, हरदोई, काकोरी, जेहटा, काकराबाद, मलिहाबाद, माल, रहीमाबाद व आसपास के गांव।



कॉल सेंटर हुसैनगंज :

लखनऊ मध्य जोन के अर्जुनगंज, हरिहरपुर, छावनी, हजरतगंज, कालीदास मार्ग, विक्रमादित्य मार्ग, माल एवेन्यू, हुसैनगंज, अमीनाबाद, डालीबाग, नरहीं, चौक, ठाकुरगंज, राजाजीपुरम, तालकटोरा, वजीरगंज, यहियागंज, गऊघाट, कैम्पवेल रोड, दौलतगंज सहित आसपास के क्षेत्र।



पुरनिया उपकेंद्र :

जानकीपुरम जोन के खदरा, त्रिवेणीनगर, मोहिबुल्लापुर, मड़ियांव, आईआईएम रोड, बीकेटी, इटौंजा, जानकीपुरम, विकासनगर, कुर्सी रोड, अलीगंज, महानगर, निशातगंज, पेपरमिल कॉलोनी, डालीगंज, बाबूगंज, बड़ा चांदगंज, कपूरथला, डंडहिया आदि।



एचएएल उपकेंद्र :

गोमतीनगर जोन के इंदिरानगर, मुंशीपुलिया, तकरोही, सर्वोदय नगर, रवींद्रपल्ली, मानस विहार, कमता, इस्माइलगंज, चिनहट, मटियारी, देवा रोड, तिवारीगंज, गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, खरगापुर, लोनापुर आदि।
विज्ञापन




-

वर्टिकल सिस्टम के तहत उपभोक्ताओं के बिल सुधार, खराब मीटर बदलने और नए कनेक्शन जारी करने के लिए चार स्थानों पर कार्यालय चयनित किए गए हैं। इन्हीं स्थानों पर कॉमर्शियल एक्सईएन कार्य करेंगे।



- योगेश कुमार, निदेशक (वाणिज्य), मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें