फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल नहीं लगानी पड़ेगी दौड़

विज्ञापन
पीजीआई में हुई बैठक।
विज्ञापन
लखनऊ। शहरी मलिन बस्तियों और श्रमिक अड्डों पर रहने वाले लोगों को अब इलाज के लिए अस्पताल की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिये उनके घर और कार्यस्थल के नजदीक इलाज, जांच और दवाओं की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके लिए राज्य स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी में पांच स्मार्ट मोबाइल मेडिकल यूनिट खरीद रहा है। इसके अलावा लखनऊ की मलिन बस्तियों में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए एक विशेष पिंक मोबाइल मेडिकल यूनिट भी खरीदी जा रही है।
विज्ञापन

मरीजों की सुविधा के लिए सोमवार को पीजीआई के हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में चार मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। डॉ. राजेश हर्षवर्धन ने बताया कि बैठक में बीएचयू, कानपुर जीएसवीएम, प्रयागराज और गोरखपुर बीआरडी के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के प्रमुख शामिल हुए। इसमें मेडिकल कॉलेजों की जिम्मेदारी, मोबिलाइजेशन, डैशबोर्ड मॉनीटरिंग और रेफरल सिस्टम पर चर्चा हुई। इसमें यूनिटों के संचालन, निगरानी और मरीजों को रेफर करने की व्यवस्था पर चर्चा की गई। इन यूनिटों में डॉक्टर मरीजों को ओपीडी परामर्श देंगे। जांच, रेडियोग्राफी, दवाओं के वितरण और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता की सुविधा भी मिलेगी। प्रत्येक यूनिट में प्रतिदिन कम से कम 50 मरीजों को देखने का लक्ष्य रखा गया है। गंभीर मरीजों को जरूरत के मुताबिक नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें