फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबार की तीन जरूरी खबर, पढ़िए यहां पर

Wed, 02 Jul 2014 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की पहली अंतरराज्यीय वायु सेवा ‘वेंचुरा एयर कनेक्ट’ अब यूपी में भी उड़ान भरेगी।
विज्ञापन


कंपनी के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि यूपी में लखनऊ, वाराणसी, रेनूकूट (म्योरपुर) से सतना (म.प्र.) तक सेवा शुरू है।

अगले चरण में इलाहाबाद, गोरखपुर और मेरठ जैसे शहरों को जोड़ने की योजना है। उन्होंने बताया कि कंपनी जल्द ही 19 सीटर विमान अपने बेड़े में शामिल करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


केनरा बैंक ने बांटे 50 वाटर प्यूरीफायर
केनरा बैंक ने अंचल कार्यालय लखनऊ के 25वें स्थापना दिवस के मौके पर 50 वाटर प्यूरीफायर वितरित किए।

राज्य समाज कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित सचल पालना गृहों में बच्चों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए इसका वितरण 14 एनजीओ को किया गया।

SBI ने मनाया स्थापना दिवस
भारतीय स्टेट बैंक लखनऊ मंडल ने मंगलवार को बैंक का स्थापना दिवस मनाया।

इस मौके पर स्थानीय प्रधान कार्यालय में मुख्य महाप्रबंधक कर्नम शेखर ने स्टाफ सदस्यों को बैंक से जुड़ी शपथ दिलवाई। बैंक की स्थापना 1 जुलाई को ही 1955 में इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का पुनर्गठन कर की गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें