फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में अब स्कूलों के बाहर नहीं खड़े हो सकेंगे वाहन, ठेले-खोमचे वाली भी नहीं दिखेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। स्कूलों के बाहर ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए माइक्रो लेवल कार्ययोजना पर काम होगा। डीएम सूर्यपाल गंगवार ने मंगलवार को जेसीपी पीयूष मोर्डिया की मौजूदगी में स्कूल प्रबंधकों की बैठक में इसके लिए कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों के बाहर सड़क पर कोई भी वाहन नहीं रुकने दिया जाएगा। ठेले-खोमचे भी हटाए जाएंगे। वहीं, सबसे अधिक दिक्कत वाले स्कूलों सेंट फ्रांसिंस, सीएमएस गोमतीनगर, सीएमएस चौक, लामार्ट गर्ल्स, लोरेटो कॉन्वेंट आदि के बाहर ड्रोन से सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद कार्ययोजना को अंतिम रूप देकर मौके पर कार्रवाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कई स्कूलों के बाहर के नालों को यदि कवर कर लिया जाए, तो वहां गाड़ियों की पार्किंग के लिए जगह बन सकती है। स्कूल प्रबंधन यह काम अपने संसाधनों से काम करा सकते हैं। पार्किंग के लिए पास की खुली जगह पर भी गाड़ियां खड़ी कराई जा सकती हैं। स्कूल ऐसी जगह किराये पर लें। अभिभावक आधा-एक घंटा पहले स्कूल के बाहर गाड़ी लेकर खड़े हो जाते हैं। इन्हें कहा जाएगा कि स्कूल परिसर से दूर रहकर इंतजार करें और छुट्टी के समय बच्चे को गेट से लेकर सीधे घर चले जाएं। स्कूलों के बाहर से ठेले-खोमचे हटाए जाएंगे। इससे बच्चे यहां खाने-पीने के नाम पर नहीं रुकेंगे। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में बैठक के दौरान डीएम व जेसीपी ने स्कूल प्रबंधकों से कहा कि जाम रोकने के लिए परिसर के बाहर गार्ड बढ़ाएं। इसमें ट्रैफिक पुलिस जरूरी सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें