फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबों के बाहर वाहनों का जमावड़ा, पुलिस गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बंथरा इलाके में लगने वाले जाम की स्थिति मंगलवार को भी यथावत बनी रही। इस मामले में पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर व एसीपी कृष्णानगर पवन गौतम हटा दिए गए हैं। वहीं इंस्पेक्टर बंथरा अशोक सोनकर को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को भी कटी बगिया तिराहे पर जाम लगा रहा। वहीं ढाबों के बाहर भारी वाहनों की लंबी कतारें लगी थीं। यातायात पुलिस की टीम ने अपनी कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं किया। कुछ पुलिसकर्मी होटल पर चाय पीने में मस्त थे तो कुछ वसूली में व्यस्त थे।
विज्ञापन

बंथरा के जुनाबगंज तिराहे पर लगने वाले जाम को लेकर रविवार को एडीजी प्रशांत कुमार, डीएम सूर्यपाल गंगवार व तत्कालीन पुलिस कप्तान डीके ठाकुर द्वारा निरीक्षण किया गया था। इस दौरान अधिकारियों को सड़क किनारे स्थित ढाबों पर अवैध तरीके से वाहन खडे़ मिले थे। वहीं कटी बगिया तिराहे पर तैनात पुलिसकर्मी यातायत संभालने के बजाय एक होटल के सामने खड़े होकर चाय पीते नजर आए।
ट्रक के अंदर बैठकर होती अवैध वसूली
कटी बगिया व जुनाबगंज तिराहे पर ट्रैफिक सिग्नल के साथ ही कैमरे भी लगे हैं। अवैध वसूली करते समय सीसीटीवी कैमरों से बचने के लिए यातायात पुलिस ने नया तरीका निकाल लिया है। पहले यह यातायात पुलिसकर्मी ट्रक चालकों से नीचे उतार कर अवैध वसूली करते थे। लेकिन अब वसूली के लिए ट्रक के अंदर भी बैठ जाते हैं। इसका नमूना मंगलवार कटी बगिया चौराहे पर देखने को मिला। ट्रक के अंदर बैठकर वसूली कर रहे एक सिपाही की कैमरे की नजर पर पड़ी तो वह मुंह छिपाकर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें