फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब प्रॉपर्टी डीलर की प्लॉटिंग से ट्रांसफार्मर चोरी

Sun, 15 Dec 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अब प्रॉपर्टी डीलर की प्लॉटिंग से ट्रांसफार्मर चोरी
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में ट्रांसफार्मरों की चोरी का सिलसिला नहीं थम रहा है। इस बार चोरों का गैंग बिजनौर थानाक्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर की प्लॉटिंग से 250 केवीए का ट्रांसफार्मर उठा ले गया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ट्रांसफार्मर का खोखा पड़ा मिला। इसमें से कॉपर की वायरिंग व ऑयल चोर चुरा ले गए। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

बिजनौर के अवर अभियंता अंगद कुमार ने बताया कि एल्डिको एम्पीरिया के निकट प्रॉपर्टी डीलर विजय कृष्ण दीक्षित के प्लॉटिंग एरिया में ट्रांसफार्मर लगा था। नौ दिसंबर की आधी रात चोर नट-बोल्ट खोलकर चालू ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। इससे विभाग को 3.50 लाख रुपये की क्षति हुई है। अवर अभियंता ने बताया कि घटना की जानकारी 10 दिसंबर की सुबह हुई। इससे प्लॉटिंग एरिया में बने कुछ घरों की बिजली ठप है।
एक भी घटना का खुलासा नहीं
एक माह के भीतर वृंदावन, काकोरी और बिजनौर में ट्रांसफार्मर चोरी की पांच घटनाएं हुईं, पर एक का भी खुलासा नहीं हो सका। पुलिस महज केस दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देती है। इसी कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। 11 हजार वोल्ट की चालू लाइन से ट्रांसफार्मर चोरी कर ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें