फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब चार नहीं आठ घंटे पहले बनेगा ट्रेनों का आरक्षण चार्ट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। आठ जुलाई से ट्रेनों का आरक्षण चार्ट चार के बजाय आठ घंटे पहले बन जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, लखनऊ, इज्जतनगर व वाराणसी मंडल में नई व्यवस्था को लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने इसका आदेश जारी कर दिया है। मंडलों के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि नए सिस्टम में चार्टिंग मैनुअली की जाएगी। अभी गोरखधाम एक्सप्रेस का रिजर्वेशन चार्ट दोपहर 12:20 बजे बनता है। आठ जुलाई से यह सुबह 8:20 बजे बन जाएगा।



यात्रियों को होगी सहूलियत

नए नियम से वेटिंग के यात्रियों को अपने टिकट की स्थिति और पहले पता चल जाएगी। इससे वे विकल्प तलाश सकेंगे। दूरदराज के इलाकों से आकर लखनऊ में ट्रेन पकड़ने वालों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें