फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अखिलेश के 'शूद्र हूं या नहीं' पर सियासत हुई तेज, अब लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर लगीं ये होर्डिंग

Tue, 31 Jan 2023 01:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अखिलेश यादव के शुद्र वाले बयान पर वार-पलटवार का दौर चल रहा है। इसी बीच लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर होर्डिंग लगाई गई है। होर्डिंग पर लिखा है कि गर्व से कहो हम शूद्र हैं। होर्डिंग में डॉ. शूद्र उत्तम प्रकाश सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रीय महासभा मुम्बई लिखा है। 
विज्ञापन
लखनऊ में लगा होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के एमएलसी और राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरित मानस पर दिए विवादित बयान के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के शू्द्र राग पर उत्तर प्रदेश में सियासत तेज होती जा रही है। अखिलेश यादव के शुद्र वाले बयान पर वार-पलटवार का दौर चल रहा है। इसी बीच लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर होर्डिंग लगाई गई है। होर्डिंग पर लिखा है कि गर्व से कहो हम शूद्र हैं। 
विज्ञापन


होर्डिंग में डॉ. शूद्र उत्तम प्रकाश सिंह पटेल, राष्ट्रीय महासचिव, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रीय महासभा मुम्बई लिखा है। इससे पहले रविवार देर शाम करहल पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा था कि वह सदन में मुख्यमंत्री योगी से पूछेंगे कि वे शूद्र हैं या नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि वो या सपा श्रीराम और श्रीरामचरित मानस के खिलाफ नहीं है। लेकिन, श्रीरामचरित मानस में जो लिखा है उसे नकारा नहीं जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें