फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब हाईवे पर फर्राटा भरने वालों की जेब होगी ढीली

Fri, 31 Mar 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर पांच राष्ट्रीय राजमार्गों से गुजरने वालों की जेब एक अप्रैल से ढीली होगी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) टोल टैक्स बढ़ा दिया है। करीब एक लाख छोटे और भारी वाहन चालकों को ज्यादा टोल टैक्स देना पड़ेगा।
विज्ञापन


जिले से होकर रायबरेली-प्रयागराज, रायबरेली-जौनपुर, रायबरेली-सुल्तानपुर, रायबरेली-बांदा, रायबरेली-लखनऊ हाईवे निकले हैं। इन हाईवे पर टोल टैक्स वसूला जा रहा है। अब पांच फीसदी टोल टैक्स बढ़ा दिया गया है। सड़क और परिवहन मंत्रालय की मंजूरी के बाद एक अप्रैल से नए रेट के तहत टोल टैक्स लिया जाएगा। उधर, एनएचएआई के साइड इंजीनियर, लखनऊ सद्दाम हुसैन ने बताया कि एक अप्रैल से नए रेट के तहत टोल टैक्स लिया जाएगा।

मौजूदा समय में लिया जा रहा टोल टैक्स
वाहन के प्रकार पहले टैक्स नई दरें
कार, जीप, वैन, हल्के वाहन 110 165
हल्के वाणिज्यिक वाहन या मिनी बस 180 270
बस, ट्रक (दो एक्सल) 375 565
वाणिज्जिक वाहन (तीन एक्सल) 410 615
हैवी कंट्रक्शन मशीनरी 590 885

(नोट-रायबरेली-लखनऊ हाईवे पर बछरावां में बने टोल पर लिया जाने वाला टोल टैक्स)


चार हाईवे पर भी बढ़ाया गया टोल टैक्स
एनएचएआई रायबरेली के पीडी एसबी सिंह ने बताया कि रायबरेली-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग, रायबरेली-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग, रायबरेली-जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी टोल टैक्स के रेट बढ़ा दिए गए हैं। इन हाईवे से गुजरने वाले लोगों को नए रेट के तहत टोल टैक्स चुकाना होगा। इन हाईवे से गुजरने वाले लोगों को नए रेट के तहत कितना टोल टैक्स देना होगा, इसकी जानकारी शुक्रवार को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें