फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा विवि में विद्यार्थियों को दिखाई जाएंगी मूल्यांकित उतर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
भाषा विवि : चैलेंज मूल्यांकन भी लागू किया जाएगा
विज्ञापन

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में सभी विद्यार्थियों की आंतरिक परीक्षाओं एवं मुख्य परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं को तीन दिन के भीतर मूल्यांकित कर दिखाया जाएगा। साथ ही चैलेंज मूल्यांकन को पूरी तरह से लागू किया जाएगा। विवि में शनिवार को कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक में यह फैसला किया गया।
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि विवि में प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थी 15 जनवरी से ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की आंतरिक परीक्षाएं ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड में जनवरी के अंतिम सप्ताह में करवाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही उक्त सेमेस्टर की मुख्य परीक्षाएं मार्च के द्वितीय सप्ताह से कराए जाने का निर्णय लिया गया है। वहीं विवि में अब प्रश्नपत्र बाहरी एजेंसी से नहीं छपवाने का भी फैसला लिया गया है। ये आंतरिक व्यवस्था से छपेंगे। बैठक में समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें