कई बार आप ऐसा सिम लेते हैं जो पहले से ही एक्टिवेटेड होता है। फोन तुरंत शुरु हो जाने के स्वार्थ में हम वह सिम थोड़े अधिक पैसे चुकाकर भी ले लेते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्री-एक्टिवेटेड सिम अब आपको नहीं मिल सकेंगे।
बाजार में खुलेआम प्री-एक्टिवेटेड सिमकार्ड बिकने पर एएसपी क्राइम ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को हुई बैठक में उन्हें कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी और कहा कि खुले सिम बेचने वाले गिरफ्तार होंगे।
उन्होंने पूछा कि प्री-एक्टिवेटेड सिमकार्ड की बिक्री रोकने के लिए अब तक क्या कदम उठाए गए और कितने डिस्ट्रीब्यूटरों का लाइसेंस निरस्त किया गया?
एएसपी क्राइम ने अपराधियों के मोबाइल की कॉल डिटेल विलंब से मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कंपनियां जब तक कॉल डिटेल उपलब्ध कराती हैं, अपराधी या आरोपी पुलिस पकड़ से दूर जा चुके होते हैं।