फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब वर्दी में नजर आएंगे विद्यालयों के रसोईयां

Sat, 06 Sep 2025 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। एमडीएम की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए शासन ने बड़ा कदम उठाया है। अब परिषदीय विद्यालयों के रसोईयां खाना बनाते समय पूरी तरह वर्दी में नजर आएंगे। खाद्य सुरक्षा के मानकों के तहत वह एप्रन, दस्ताने और हेड कवर पहनकर ही बच्चों के लिए भोजन बनाएंगे व परोसेंगे। इसके लिए प्रत्येक स्कूल को 700 रुपये की धनराशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन


जिले के 2712 परिषदीय स्कूलों को एप्रन, दस्ताने, हेड कवर और साबुन खरीदने के लिए करीब 19 लाख रुपये की धनराशि भेजी गई है। यह राशि प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान के संयुक्त खाते में ट्रांसफर की गई है। निर्देश है कि प्रधानाध्यापक धनराशि निकालकर रसोईयों को दो-दो सेट एप्रन, दस्ताने और कैप उपलब्ध कराने के साथ फूड सेफ्टी के मानकों का पालन सुनिश्चित कराएंगे। बीईओ को इसका उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। इस बजट का उपयोग किसी अन्य मद में नहीं किया जा सकेगा।

बेसिक शिक्षाधिकारी संतोष देव पांडे ने बताया कि निरीक्षण के दौरान यदि रसोईयां बिना सुरक्षा मानकों के भोजन बनाते पाया गया तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें