फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रधानों, प्रमुखों व जिला पंचायत अध्यक्षों को मिलेगा प्रशिक्षण

Wed, 07 Apr 2021 10:16 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण की तैयारी शुरू कर दी है। जून में प्रस्तावित प्रशिक्षण से संबंधित सामग्री तैयार कराने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने मंगलवार को पंचायती राज निदेशालय में प्रशिक्षण आवश्यकता असेसमेंट व संदर्भ साहित्य विकास के लिए आयोजित द्विदिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला के समापन सत्र को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर के कार्य बेहतर तरीके से हों तथा पंचायतें सशक्त हों, इसके लिए पंचायत का नेतृत्व भी सशक्त होना आवश्यक है। इसके लिए प्रतिनिधियों का क्षमता विकास भली प्रकार से होना चाहिए ताकि वह अपने कर्तव्यों को जान सकें। इसके लिए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों, पंचायत प्रमुखों व जिला पंचायत अध्यक्षों का दो दिवसीय राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम जून के पहले सप्ताह में प्रस्तावित है।  इस मौके पर निदेशक पंचायती राज किंजल सिंह, विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व विषय विशेषज्ञ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें