फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को बॉडीवोर्न कैमरों से किया लैस,धक्का-मुक्की करने वालाें की हो सकेगी पहचान

Sun, 03 May 2020 02:54 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाल
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में लॉकडाउन तोड़कर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिसकर्मियों को बॉडीवोर्न कैमरों से लैस कर दिया गया है। पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने बताया कि हॉटस्पॉट इलाकों के अलावा पुराने लखनऊ की बैरीकेडिंग पर तैनात पुलिसकर्मियों को बॉडीवोर्न कैमरे दिए गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने बताया कि हॉटस्पॉट और पुराने लखनऊ के कई इलाकों में लोग लॉकडाउन तोड़कर बाहर घूम रहे हैं। बैरीकेडिंग पर तैनात पुलिसकर्मी ऐसे व्यक्तियों को टोकते हैं तो वह झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। यही वजह है कि ऐसे इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों को बॉडीवोर्न कैमरे दिए गए हैं।

बिना पास के सड़क पर निकलने वाले व्यक्तियों पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बैरीकेडिंग पर तैनात पुलिसकर्मियों से ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन


साथ ही शनिवार को पुलिस अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने शहर के हॉट स्पॉट का निरीक्षण कर हालातों का जायजा लिया। जेसीपी कानून व्यवस्था नवीन अरोरा, एडीसीपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी, एडीसीपी चिरंजीव सिन्हा, एडीसीपी राजेश कुमार श्रीवास्तव और एसीपी हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों ने सड़क पर निकलकर वाहन चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें