फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हिंदी संस्थान में अब मिलने लगी हिंदी में भुगतान रसीद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में सभागारों की बुकिंग के बाद दी जाने वाली भुगतान की रसीद अब अंग्रेजी में नहीं, बल्कि हिंदी में ही मिलने लगी है। अमर उजाला में 15 जनवरी को प्रकाशित खबर ‘ये तो हद हो गई : हिंदी संस्थान... और अंग्रेजी में काम’ पर एक दिन बाद ही संस्थान के निदेशक ने संज्ञान ले लिया था।
विज्ञापन

उन्होंने आदेश दिया था कि जल्द ही ये रसीदें अंग्रेजी की जगह हिंदी में दी जाएंगी। निदेशक राज बहादुर सिंह ने जानकारी दी कि रसीदें अब हिंदी में छपकर आ गई हैं और सभागारों की बुकिंग कराने वालों को यही दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी इस बात का ख्याल रखा जाएगा कि संस्थान में सभी कामकाज हिंदी में ही हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें