फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन जमा कीजिए 'कैट' की फीस

Wed, 31 Jul 2013 11:22 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेण्ट (आईआईएम) में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) के आवेदन फॉर्म 5 अगस्त से 24 सितम्बर तक मिलेंगे।
विज्ञापन


कैट के समन्वयक प्रो. रोहित कपूर ने बताया कि इस बार इस बार कैट में आवेदन करने वालों को ई वाउचर की सुविधा दी जा रही है।

इसमें अभ्यर्थी कैट फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकेगें। इस बार कैट का आयोजन आईआईएम इंदौर करवा रहा है।

इसके लिए वेबसाइट www.cat2013.iimidr.ac.in पर एक वेब पोर्टल लिंक किया जाएगा। इसकी घोषणा तीन अगस्त को होगी।

प्रो. रोहित कपूर ने बताया कि अभ्यर्थी नेट बैकिंग और क्रेडिट कार्ड से कैट की फीस का पेमेंट कर सकेंगे।

पेमेंट होने के बाद एसएमएस व ईमेल के माध्यम से अभ्यर्थियों को यूनिक नंबर दिया जाएगा जिसके जरिए कैंडिडेट्स फॉर्म भर सकेंगे।

एक्सिस बैंक की शाखाओं में में भी कैट के वाउचर उपलब्ध रहेंगे। अभ्यर्थी यहां से भी फॉर्म खरीद सकेंगे।

सामान्य व ओबीसी के अभ्यर्थियों को 1600 रुपए व एससी-एसटी और विकलांग अभ्यर्थियों के लिए 800 रुपए का फॉर्म मिलेगा।

कैट के लिए रजिस्ट्रेशन अभ्यर्थी 5 अगस्त से 26 सितम्बर तक करवा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें