फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब फैजुल्लागंज में बुखार और डायरिया का प्रकोप, कई बीमार

विज्ञापन
डायरिया पीड़ित बच्ची। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड की मामा कॉलोनी में कई लोग बुखार व डायरिया से पीड़ित हैं। इलाके में 15 दिन से जलभराव होने से संक्रामक बीमारियां फैल गई हैं। कॉलोनी में बने कई बेसमेंट में भी पानी भरा हुआ है, जिसके कारण तेजी से मच्छर जनित रोग फैल रहे हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल व नगर निगम के अधिकारियों को फोन पर सूचना के देने बाद भी इलाके में एंटीलार्वा छिड़काव व फाॅगिंग नहीं की जा रही है। इसे लेकर रविवार को सपा नेता ममता त्रिपाठी के नेतृत्व में लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ममता त्रिपाठी ने जलभराव के बीच लोगों के घर-घर जाकर सभी का हाल लिया। इस दौरान कई लोग बीमार मिले। इसमें साक्षी (12), नितिन (9), नव्या (10), मोनू (8), विपिन पाल (32), जाह्नवी (12), खूशबू पाल (15), राजन रावत (24), शुभम शर्मा (26), संगीता देवी (32), श्रुति (7), शान्वी गौतम (3), रितिका श्रीवास्तव (16) तेज बुखार से पीड़ित मिले। कई छोटे बच्चे उल्टी-दस्त से भी पीड़ित हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि इलाके में टीम भेजकर एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें