फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि की कैंटीन में पार्टी करने पर रोक, बाहरियों का प्रवेश भी प्रतिबंधित, कैंटीन में सीसीटीवी रिकॉर्डिंग की व्यवस्था के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लविवि परिसर की कैंटीन में अब किसी भी तरह की पार्टी नहीं होगी। इसके आयोजन का प्रयास करने वाले छात्र-छात्राओं से विश्वविद्यालय प्रशासन सख्ती से निपटेगा। कुलानुशासक कार्यालय ने बृहस्पतिवार को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन

कुलानुशासक प्रोफेसर राकेश द्विवेदी ने बताया कि कैंटीन में छात्र-छात्राएं अक्सर जन्मदिन आदि की पार्टी करते हैं। इससे वाद-विवाद व मारपीट की घटनाएं हो जाती हैं। अब कैंटीन में किसी भी तरह की पार्टी के आयोजन पर रोक लगा दी गई है। संचालकों को सीसीटीवी कैमरे से कैंटीन की निगरानी करने के साथ रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। परिसर की किसी भी कैंटीन के पास वाहन खड़ा करने के साथ बाहरियों के प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। इन नियमों का उल्लंघन हुआ तो छात्र-छात्राओं पर कार्रवाई के साथ कैंटीन को बंद करवाया जाएगा। गौरतलब है कि लविवि की कैंटीन में बुधवार को जन्मदिन पार्टी के दौरान छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई थी। इसमें स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र अभिराज पर दूसरे गुट ने सूजे से हमला कर दिया था। मामले में अब तक दो छात्रों के निलंबन के साथ एक छात्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने दो छात्रों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में चिनहट का हरिशंकर मिश्रा व अलीगंज का शांतनु राज सिंह है। अन्य आरोपी छात्रों की तलाश की जा रही है। मालूम हो कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे कॉमर्स कैंटीन के पास स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र अभिराज दोस्त आशीष पटेल की जन्मदिन पार्टी कर रहा था। शोर-शराबा होने पर शांतनु राज, हरीश और ऋषभ के गुट ने मारपीट की थी। इस दौरान सूजे से अभिराज पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें