चंद्रशेखर को ठीक से दिखाई नहीं दे रहा है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने पैंतेपुर से कच्ची शराब लेकर पी थी। जिसके बाद सभी की हालत बिगड़ी। चंद्रशेखर का इलाज करने वाले डॉक्टर का भी दावा है कि अचानक आंख से कम दिखना अल्कोहल ही वजह हो सकता है।
हालांकि, इन लोगों के परिवारवाले खुलकर नहीं बोल रहे हैं। वहीं, पुलिस व प्रशासनिक अफसर मामले को ठंडा करने में जुटे हैं। इंस्पेक्टर गोपाल नारायण सिंह ने शराब से मौत की बात को नकार दिया है।
इंस्पेक्टर बताते हैं कि विनोद की मौत हार्ट अटैक से हुई जबकि सुमेरी लाल ने अचानक दम तोड़ा। सुमेरी लाल व विनोद के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
एसडीएम अमित भट्ट ने बताया कि दो शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। सीओ उदय प्रताप सिंह का कहना है कि मृतकों के परिवारवालों ने अब तक कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।