फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार मिट गया पोलियो का कलंक

Mon, 13 Jan 2014 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के लिए यह उपलब्धि से बड़ी एक खुशखबरी है। तीन साल की कड़ी मेहनत और देशव्यापी अभियान छेड़ने के बाद भारत आखिरकार पोलियो मुक्त हो ही गया।
विज्ञापन


रविवार रात 12 बजे तक देश में पोलियो का एक भी केस नहीं मिला। किसी देश में लगातार तीन साल तक पोलियो के केस नहीं मिले तो विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) उसे पोलियो मुक्त राष्ट्र घोषित कर देता है।

डब्ल्यूएचओ से पोलियो मुक्त राष्ट्र का प्रमाणपत्र मिलते ही पूरा दक्षिण पूर्व एशिया भी पोलियो मुक्त हो जाएगा। हालांकि इसकी कागजी कार्रवाई में एक महीना लग जाता है
विज्ञापन

रोटरी इंटरनेशनल की नेशनल कमेटी के सदस्य अजय कुमार सक्सेना ने बताया कि दक्षिण पूर्व एशिया रीजन में सिर्फ भारत ही पोलियोमुक्त नहीं था।

अब उम्मीद है कि भारत के साथ ही पूरे क्षेत्र को प्रमाणपत्र मिल जाएगा। रोटरी क्लब की ओर से टीले वाली मस्जिद पर सोमवार को लेजर शो व अन्य कार्यक्रम होंगे। इसमें देश को पोलियोमुक्त कराने के अभियानों को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन


खतरा टला नहीं है
पोलियो का खतरा तब तक बना रहेगा जब तक दुनिया के किसी भी देश में इसके वायरस मौजूद रहेंगे। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नाइजीरिया जैसे देशों में इसके वायरस अभी भी मौजूद हैं और भारत की इन देशों से काफी नजदीकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें