फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब राजधानी में उद्घाटन और कानपुर में समापन

विज्ञापन
यूपी टी 20 क्रिकेट लीग
विज्ञापन
लखनऊ। पहले कानपुर, फिर लखनऊ और अब लखनऊ-कानपुर। बात हो रही है प्रदेश की प्रतिष्ठित यूपी टी-20 लीग की, जिसके आयोजन को लेकर कश्मकश जारी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने धूम-धड़ाके के साथ कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में लीग के आयोजन का फैसला लिया। बारिश के दौरान स्टेडियम की खराब स्थिति को देखते हुए एसोसिएशन ने लीग को लखनऊ स्थानांतरित कराने का मन बनाया, लेकिन अगले ही दिन कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी के बयान के बाद यूपीसीए ने यू टर्न ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार यूपी टी-20 लीग का शुभारंभ लखनऊ के इकाना स्टेडियम और समापन कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में हो सकता है। हालांकि इस पूरे मामले पर यूपीसीए के अधिकारियों ने साफ तौर पर कुछ
विज्ञापन

नहीं कहा है।
एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने कहा कि हम लीग के सफल आयोजन को लेकर कटिबद्ध है। इसके लिए सभी संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। ग्रीनपार्क स्टेडियम में फ्लड लाइट की क्षमता सजीव प्रसारण के लिए उपयुक्त नहीं है, जबकि ड्रेनेज सिस्टम भी बहुत अच्छा नहीं है। इसलिए हम लखनऊ के इकाना स्टेडियम को आयोजन के विकल्प के रूप में देख रहे है, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। जल्द ही इस बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें