फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः खुदाई में मिला दबा हुआ सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के सीतापुर जिले में पड़ने वाले सिधौली क्षेत्र में अचानक खुदाई से सोना निकलना शुरू हो गया।  क्षेत्र के हुसैनगंज में एक मकान में नींव खोदाई के दौरान रविवार को अचानक सोने के जेवरात निकल आए। खबर फैलते ही आसपास के लोगों को मजमा लग गया।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने खोदाई में मिले जेवरात को कब्जे में ले लिया है। बरामद जेवरों की कीमत का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हुसैनगंज निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता रविवार को भवन निर्माण के लिए पुराने घर की नींव खोद रहे थे। इसी दौरान नींव में अचानक एक मिट्टी की मटकी नजर आई। मटकी बाहर निकली तो सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं।

 मटकी में कुछ जेवर व सिक्के मौजूद थे। खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


वहीं नींव में निकली मटकी को जेवरों समेत अपने कब्जे में ले लिया। जेवर काफी पुराने बताए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद जेवरों की संख्या 10 है व वजन करीब 59 ग्राम है। एसपी को पूरी जानकारी दे दी गई है। 
विज्ञापन

डोडिंयाखेडा का था क्या मामला

यूपी के उन्नाव जिला का डोडिंयाखेड़ा 2014 में अचानक ही चर्चाओं में आ गया था। केंद्र में यूपीए की सरकार था। यूपी के चर्चित संत शोभन सरकार ने सपना देखा था कि उन्नाव जिले के डोडिंयाखेड़ा में बड़ी मात्रा में सोना छिपा है।

उन्होंने इस सपने का जिक्र यूपीए सरकार में मंत्री चरणदास मंहत से किया। चरणदास महंत की पैरवी के बाद सरकार ने इस मामले में अपनी दिलचस्पी दिखाई।

केंद्र सरकार के दखल के बाद भारत सरकार के पुरातत्व मंत्रालय ने इस क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर खुदाई शुरू कर दी। देखते ही देखते यह क्षेत्र भारत ही नहीं विश्व भर की मीडिया की निगाहों में आ गया।

आसपास के नहीं बल्कि दूर-दराज के लोग भी उन्नाव जिले के डोडिंयाखेड़ा के उस स्‍थान पर पहुंचने लगे जहां खुदाई शुरू हुई थे। वह पूरा स्‍थान एक मेले के रूप में तब्दील हो गया। खाने-पीने से लेकर शॉपिंग की दूसरी दुकानें खुल गईं।

20 से अधिक समय तक पुरातत्व विभाग ने इसकी खुदाई की। हालांकि शोभन सरकार खुदाई की गति और तरीके से सहमत नहीं थे।

इस मामले में बाद में केंद्र सरकार और शोभन सरकार की आलोचना हुई। किसी भी तरह का खजाना न मिलने की हालत में खुदाई रोक दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें