लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में अब कुछ दिन सामान्य मरीजों के भर्ती की राह आसान नहीं होगी। बुखार के रोगियों के साथ ही बेहद गंभीर मरीज भर्ती किए जाएंगे। अस्पताल में अमूमन सभी बेड फुल हैं।
बलरामपुर अस्पताल में इमरजेंसी व दूसरे वार्डों में 776 बेड हैं। इन दिनों बुखार के बहुत अधिक मरीज भर्ती हो रहे हैं। बेड की कमी पड़ रही है। ओपीडी व इमरजेंसी मिलाकर पांच सौ मरीज बुखार के आ रहे हैं, जिनमें करीब 100 मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। अस्पताल निदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण ने बताया कि इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक बुखार के मरीजों से भरे हैं। बुखार के मरीजों की संख्या को देखते हुए सर्जरी वार्ड में भी उन्हें भर्ती करने का निर्देश दिया गया है।