लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की प्रोफेसर प्रीति सक्सेना को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) शिमला का कुलपति नियुक्त किया गया है।
प्रो. प्रीति सक्सेना बीबीएयू के स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के मानवाधिकार विभाग में तैनात हैं। इस संबंध में बीबीएयू की प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार ने कहा कि हमारे संस्थान से प्रोफेसर का कुलपति पद पर नियुक्त होना सभी के लिए गर्व की बात है।