फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म, जल्द होगा आपका अपना आशियाना

Mon, 23 Jun 2014 07:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब साल भर पहले आवास विकास परिषद की वृंदावन योजना में छोटे भूखंडों और मकानों के लिए हुए पंजीकरण की लॉटरी की तारीख तय हो गई है।
विज्ञापन


आवास विकास परिषद ने आवेदकों की अधिक संख्या को देखते हुए लॉटरी आरक्षित वर्ग के हिसाब से अलग-अलग निकालने की व्यवस्था की है।

लॉटरी 27 जून से शुरू होगी और पहली जुलाई तक चलेगी। वृंदावन योजना के उप आवास आयुक्त लक्ष्मण प्रसाद ने यह जानकारी दी।

27 जून को वृंदावन योजना- तीन व चार में 40.74 से 80 मीटर तक के भूखंड के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के आवेदकों की लॉटरी सुबह साढ़े नौ बजे से होगी।

इसके बाद 30 जून को वृंदावन योजना- तीन व चार में 40.74 से 80 मीटर तक के भूखंड के पंजीकरण कराने वाले एससी एसटी वर्ग के आवेदकों की लॉटरी सुबह साढ़े नौ बजे से डाली जाएगी।
विज्ञापन


इसी दिन दोपहर तीन बजे से वृंदावन योजना में चार 30/40 प्रकार के भवनों के लिए पंजीकरण कराने वाले ओबीसी वर्ग के आवेदकों की लॉटरी डाली जाएगी।

इसके बाद पहली जुलाई को वृंदावन योजना- तीन व चार में 40.74 से 80 मीटर तक के भूखंड के लिए पंजीकरण कराने वाले ओबीसी श्रेणी के आवेदकों की लॉटरी सुबह साढे़ नौ बजे से डाली जाएगी।

दोपहर तीन बजे से वृंदावन योजना- एक में 25.11 वर्ग मीटर तक के भूखंड के लिए आवेदन करने वाले एससी एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के आवेदकों की लॉटरी डाली जाएगी।
विज्ञापन


आवेदक लॉटरी से पहले अपना नाम पंजीकरण वाली लिस्ट में जांच लें। यदि किसी को कोई समस्या हो तो वह कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक मंगल प्रसाद से सम्पर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें