फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: व्यावसायिक वाहनों के लिए टी सीरीज के नंबर होंगे जारी, एन सीरीज का कोटा हुआ फुल

Thu, 05 Jun 2025 04:48 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

परिवहन विभाग ने एन सीरीज खत्म होने के चलते व्यावसायिक वाहनों के लिए टी सीरीज नंबर जारी करने का फैसला लिया है। अब नए कमर्शियल वाहन क्यूटी, आरटी, एसटी, टीटी जैसे नंबरों से चलेंगे।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन विभाग अब व्यावसायिक वाहनों को भी टी सीरीज के नंबर आवंटित करेगा। अब तक इनके लिए एन सीरीज के नंबर आरक्षित थे। एन सीरीज का कोटा फुल होने वाला है, इसलिए नई सीरीज टी को लेने का निर्णय हुआ है।

विज्ञापन


आरटीओ प्रशासन संजय कुमार तिवारी ने बताया कि परिवहन विभाग वाहनों की पहचान के लिए विशेष नंबर जारी करता है। इस समय एनजेड की सीरीज चल रही है जो फुल होने वाली है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट वाहनों के नंबर की सीरीज इस समय क्यूआर चल रही है, ऐसे में निर्णय लिया है कि व्यावसायिक वाहनों के लिए क्यूटी नंबर जारी किए जाएंगे। व्यावसायिक वाहनों की आखिरी सीरीज जेडटी तक जाएगी।

ये भी पढ़े- पूर्व अग्निवीरों को बड़ी सौगात: यूपी पुलिस भर्ती में मिलेगा 20 फीसदी आरक्षण; पढ़ें योगी कैबिनेट के 10 फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Ayodhya: एलन मस्क के पिता एरोल मस्क कल करेंगे रामलला के दर्शन, राम मंदिर ट्रस्ट स्वागत के लिए तैयार


नए बदलाव से प्राइवेट वाहनों के लिए पहले अक्षर के रूप में तो टी मान्य होगा, लेकिन बाद में टी आने पर वाहन व्यावसायिक माना जाएगा। क्यूटी, आरटी, एसटी, टीटी, यूटी, वीटी, डब्ल्यूटी, एक्सटी, वाईटी और जेड टी नंबर व्यावसायिक वाहनों के होंगे और क्यूएस, क्यूयू, क्यूवी, क्यूडब्ल्यू, क्यूएक्स, क्यूवाई और क्यूजेड सीरीज प्राइवेट वाहनों के लिए होगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जल्द ही परिवहन विभाग मुख्यालय और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पत्र भेजा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें