फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब सफाई की होगी ड्रोन से निगरानी, गंदगी फैलाने वालों पर लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
बैठक करते कमिश्नर।
विज्ञापन
लखनऊ। सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए अब सड़कों और गलियों का ड्रोन से सर्वे किया जाएगा। खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा, साथ ही जोनल अफसरों और अपर नगर आयुक्तों की काम के आधार पर ग्रेडिंग की जाएगी। ये निर्देश शुक्रवार को स्मार्ट सिटी सभागार में नगर निगम के कामकाज की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने दिए।
विज्ञापन


मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कहा कि ड्रोन सर्वे से सफाई व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का सटीक आकलन संभव होगा। जहां भी सफाई में लापरवाही मिलेगी, वहां तत्काल सुधार कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को उन इलाकों को चिह्नित करने का निर्देश दिया, जहां लोग खुले में कूड़ा फेंकते हैं। साथ ही, यह भी जांचने को कहा कि कूड़ा कलेक्शन और सफाई का काम समय पर हो रहा है या नहीं। नगर आयुक्त को स्पष्ट और पारदर्शी ग्रेडिंग पैरामीटर तैयार करने का निर्देश दिया गया है, जिसके तहत अपर नगर आयुक्त और जोनल अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय होंगी और उनके काम के आधार पर ग्रेडिंग की जाएगी, जिससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। उन्होंने गोमती नदी में गिरने वाले सभी नालों के प्रभावी ट्रीटमेंट पर भी जोर दिया ताकि दूषित जल नदी में प्रवाहित न हो। मंडलायुक्त ने आठ मॉडल वार्डों में 92 प्रतिशत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पहुंचने पर सराहना भी की।
विज्ञापन


ये भी दिए निर्देश

सफाई व्यवस्था में जवाबदेही तय करने के लिए हदबंदी और सुपरवाइजर की जिम्मेदारी तय करें।

कूड़ा कलेक्शन गाड़ियों की समय-सारिणी नगर निगम के सोशल मीडिया पर डालें।

निर्माण कार्यों में देरी करने वाली फर्मों पर कार्रवाई और 31 मार्च तक सभी विकास कार्य पूरे करें।

प्रमुख और सहायक नालों का सर्वे कर जलभराव की स्थिति चिह्नित करें।

बाढ़ से प्रभावित होने वाली आबादी व संवेदनशील क्षेत्रों का अध्ययन कराएं।

खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराएं।

बैठक करते कमिश्नर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें