नवरात्र एवं दिवाली पर नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। परिवहन विभाग ने उनके लिए सीरीज के वीआईपी नंबर को छोड़कर अन्य मनचाहे नंबर को पांच हजार रुपये में बुक कराकर आरक्षित करने की सुविधा शुरू की है।
इसी तरह दो पहिया वाहन का पसंदीदा नंबर 1000 रुपये में बुक किया जा सकेगा। यानी संभागीय परिवहन कार्यालय की नई सीरीज के 9999 नंबर में से 347 वीआईपी नंबरों को हटाकर अन्य साधारण नंबर को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है।
गाड़ी खरीददारों को मनचाहा नंबर हासिल करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करके नंबर बुक करना पड़ेगा। इसकी कीमत भी ऑनलाइन ही चुकानी पड़ेगी। आवेदक जो नंबर बुक करेंगे उसका ब्योरा संभागीय परिवहन कार्यालय को अवगत कराएंगे, जिससे गाड़ी का पंजीकरण करने के दौरान रिजर्व नंबर उन्हें आवंटित हो सके।
लखनऊ संभाग के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) संजय तिवारी ने बताया कि वेबसाइट पर यूपी 32 केजेड सीरीज के वीआईपी नंबरों को छोड़कर शेष नंबर अपलोड कर दिए गए हैं।