परिवहन निगम की बस में गुरूवार से टिकट बुक कराने की ऑनलाइन सुविधा शुरू हो गई है।
अब आप घर बैठे ही कंप्यूटर या मोबाइल से बस के टिकट सर्च करके बुक करा सकते हैं।
इसके लिए निगम और ऑनलाइन बुकिंग सुविधा मुहैया कराने वाली कंपनी मेक मॉय ट्रिप डॉट कॉम के बीच अनुबंध हुआ है।
निगम प्रवक्ता के अनुसार कंपनी ने निगम की 6 हजार बसों के टिकट वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
अब बस में सफर करने के लिए यात्री कंप्यूटर या मोबाइल से ऑनलाइन पोर्टल पर बस टिकट सर्च कर सकते हैं। रेट का मूल्यांकन करने के बाद टिकट बुक करवा सकते हैं।
इसके लिए यात्रियों को वेबसाइट मेक मॉय ट्रिप डॉट कॉम में बस-टिकट सेक्शन में लॉग ऑन करना होगा।