फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सियासी गर्माहट में तपेगा मुजफ्फरनगर

Sat, 21 Sep 2013 02:00 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेश राणा की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा ने 22 सितंबर को पश्चिमी यूपी बंद का ऐलान किया है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि 23 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर धरना, प्रदर्शन किए जाएंगे।

उधर, राणा की गिरफ्तारी की खबर पहुंचते ही थानाभवन व शामली के व्यापारियों ने शुक्रवार को बाजार बंद कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

थाना भवन में पुलिस ने लाठियां फटकार कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर किया। तनाव को देखते हुए दोनों जगह सीआरपीएफ और पुलिस बल तैनात किया गया है।

इसी दौरान भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह शनिवार को मुजफ्फरनगर के दंगा पीड़ितों से मिलेंगे। इन दंगों के एक माह से ज्यादा बीत जाने के बाद भाजपा के किसी बड़े नेता का यह पहला दौरा है।

इससे पहले उमा भारती ने भी मुजफ्फरनगर का दौरा करने की कोशिश की थी, लेकिन उत्तर प्रदेश प्रशासन ने उन्हें मंजूरी नहीं दी। मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर सबसे ज्यादा भाजपा के ही विधायक व नेता उत्तर प्रदेश सरकार के निशाने पर हैं।
विज्ञापन


ऐसे में राजनाथ का यह दौरा प्रदेश में सियासी हलचल तेज कर सकता है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी दंगा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं।
विज्ञापन


दो दिनी दौरे पर शुक्रवार को इलाहाबाद पहुंचीं पार्टी नेता उमा भारती ने भी गिरफ्तारी का विरोध किया। आरोप लगाया कि दंगा रोकने में प्रदेश सरकार विफल रही। सरकार में उच्च स्तर पर बैठे एक मंत्री के इशारे पर पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपियों को छोड़ दिया।

उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। उमा भारती ने कहा कि प्रदेश सरकार को 27 से 31 अगस्त के बीच हुई सभी घटनाओं की जांच करानी चाहिए।

दंगे के लिए यह घटनाएं और सरकार के एक मंत्री का हस्तक्षेप मुख्य कारण है। भाजपा विधायक की गिरफ्तारी का विरोध किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें